न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,7अगस्त2026
कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए,सरगुजा पुलिस ने शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया हैं। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर 7 अगस्त रात 9 बजे से 10 अगस्त सुबह 12 बजे तक अंबिकापुर के, प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।पुलिस के अनुसार, शंकरघाट मंदिर, लुचकी घाट, चेंद्रा, रघुनाथपुर, बतौली सहित कांवड़ यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना हैं।
ऐसे में किसी भी प्रकार की दुर्घटना और यातायात बाधा से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया हैं।प्रतिबंध अवधि के दौरान रामानुजगंज रोड (ककना मोड़ से बंगाली चौक), खरसिया नाका (भारत माता चौक), अंबिकापुर बतौली मार्ग और खरसिया रोड पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। पुलिस ने बताया कि बिलासपुर, बनारस, सूरजपुर और बलरामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को 9 अगस्त दोपहर 12 बजे के बाद, जबकि रायगढ़ मार्ग के वाहनों को 10 अगस्त दोपहर 12 बजे के बाद आवागमन की अनुमति दी जाएगी।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक डायवर्जन रूट भी निर्धारित किए हैं। रामानुजगंज की ओर से आने वाले भारी वाहन ककना मोड़ कल्याणपुर मार्ग से गुजरेंगे, जबकि अन्य वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।सरगुजा पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों और भारी वाहन चालकों से अपील की हैं,कि वे निर्धारित अवधि में प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न चलाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन कर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सफल बनाने में सहयोग करें।












