Nexis News

बिना लाइसेंस वाहन चलाना पड़ा महंगा,मालवाहक पिकअप में सवारी ढोने पर भी कार्रवाई

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,7अगस्त2026

जन सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से,बलरामपुर जिले में परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं।इसी क्रम में विकासखंड रामचंद्रपुर के विजयनगर क्षेत्र में विशेष जांच अभियान के दौरान एक ऑटो रिक्शा चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते पाया गया।

जांच में वाहन के फिटनेस संबंधी दस्तावेज भी अधूरे मिले,जिसके चलते मोटरयान अधिनियम के तहत चालक पर 1,000 रुपये का चालान किया गया।वहीं, एक मालवाहक पिकअप वाहन में नियमों के विपरीत सवारियों का परिवहन करते पाए जाने पर चालक के खिलाफ 3,000 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने चालक को भविष्य में मालवाहक वाहन में यात्रियों को न बैठाने की सख्त चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

प्रशासन ने कहा,कि मालवाहक वाहनों में सवारियों का परिवहन न केवल मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन हैं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में गंभीर जनहानि का कारण भी बन सकता हैं।प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की हैं,कि वे वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेज और फिटनेस प्रमाणपत्र के साथ ही वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!