कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दी हरेली तिहार की शुभकामनाएं, किसानों और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,11अगस्त2026

छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम ने,12 अगस्त को मनाए जाने वाले प्रदेश के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर,प्रदेशवासियों और किसानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मंत्री नेताम ने कहा,कि छत्तीसगढ़ की पहचान कृषि प्रधान राज्य के रूप में हैं,और हरेली तिहार प्रदेश की कृषि संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था से गहराई से जुड़ा हुआ पर्व हैं।

हरियाली अमावस्या के अवसर पर मनाया जाने वाला यह पर्व किसानों के जीवन में विशेष महत्व रखता हैं।उन्होंने कहा कि हरेली के दिन किसान नांगर (हल) सहित खेती-किसानी में उपयोग होने वाले कृषि औजारों की पूजा करते हैं। यह परंपरा प्रदेश की समृद्ध कृषि संस्कृति और किसान जीवन के प्रति सम्मान को दर्शाती हैं। हरेली पर्व प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का भी संदेश देता हैं।

बारिश के मौसम में धरती के हरियाली से आच्छादित होने के साथ यह पर्व पेड़-पौधों और प्रकृति के महत्व को रेखांकित करता हैं।कृषि मंत्री ने कहा कि हरेली तिहार हमारी लोक परंपराओं और कृषि जीवनशैली को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर भी हैं। उन्होंने इस पावन पर्व पर प्रदेश के किसानों, ग्रामीणों और नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को हरेली तिहार की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें