Nexis News

सरस्वती साइकिल योजना में गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर सख्त,DEO-BEO और प्राचार्य को नोटिस

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,11अगस्त2026

सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं में प्रवेशित छात्राओं को वितरित की जा रही,साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर बलरामपुर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया हैं। विकासखंड बलरामपुर के सेजेस जरहाडीह में साइकिल वितरण के दौरान गुणवत्ता संबंधी मामला सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर और संबंधित प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं,कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में छात्राओं को वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता की स्वयं जांच कर पूर्ण रूप से सुनिश्चित करें।

साथ ही इस संबंध में दो दिवस के भीतर उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया हैं।कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए,कि छात्राओं को वितरित की जाने वाली साइकिलों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!