बलरामपुर कलेक्टर कार्यालय में संभागायुक्त दुग्गा का निरीक्षण, ई-ऑफिस को लेकर सख्त निर्देश,लंबित फाइलें जल्द निपटाने पर जोर

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,2सितंबर2026

सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय बलरामपुर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, नस्तियों के संधारण, लंबित प्रकरणों और डिजिटल माध्यम से हो रहे शासकीय कामकाज का बारीकी से जायजा लिया।संभागायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए,कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, तेजी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यालयीन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली के शत-प्रतिशत उपयोग पर विशेष जोर दिया।🟠लोक सेवा केंद्र में आवेदनों की स्थिति जानी

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने लोक सेवा केंद्र पहुंचकर नागरिकों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने आवेदनों के निराकरण की स्थिति और लंबित प्रकरणों की अद्यतन जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।उन्होंने कहा,कि आम नागरिकों को शासन की सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर मिलनी चाहिए। किसी भी आवेदन को बिना उचित कारण के लंबित नहीं रखा जाए और लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

🟠हर पत्र पहले ई-ऑफिस में होगा दर्ज

संभागायुक्त ने आवक-जावक शाखा का निरीक्षण करते हुए डाक प्राप्ति और प्रेषण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय में आने वाले सभी पत्रों और दस्तावेजों को ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से दर्ज किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया,कि मैनुअल रूप से कार्यालय में प्राप्त होने वाले पत्रों को पहले स्कैन कर ई-ऑफिस प्रणाली में दर्ज किया जाए। इसके बाद ही संबंधित शाखा को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाए।इस व्यवस्था का उद्देश्य फाइलों की ऑनलाइन ट्रैकिंग, पारदर्शिता और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना हैं।🟠नस्तियां व्यवस्थित और अपडेट रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने स्थापना शाखा, वरिष्ठ लिपिक शाखा, नाजरात शाखा और शिकायत शाखा सहित अन्य कक्षों का भी भ्रमण किया।उन्होंने शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए,कि सभी नस्तियों को व्यवस्थित तरीके से रखा जाए और रिकॉर्ड को नियमित रूप से अद्यतन किया जाए। लंबित मामलों की समीक्षा कर उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा,कि नोटशीट और शासकीय पत्राचार को अधिक से अधिक डिजिटल माध्यम से संपादित किया जाए, ताकि कार्यप्रणाली में अनावश्यक देरी को कम किया जा सके।

🟠कार्यालयीन समय पर उपस्थिति को लेकर सख्ती

संभागायुक्त दुग्गा ने सभी शासकीय सेवकों को, निर्धारित कार्यालयीन समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा,कि समय पर कार्यालय में उपस्थिति और निर्धारित समय में कार्यों का निष्पादन प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभागों और शाखाओं में कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए,लंबित मामलों को चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।🟠डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही

संभागायुक्त ने कहा,कि ई-ऑफिस जैसी डिजिटल प्रणालियों का प्रभावी उपयोग सरकारी कामकाज को अधिक पारदर्शी और गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। फाइलों की आवाजाही और निर्णय प्रक्रिया डिजिटल होने से काम की निगरानी आसान होगी और अनावश्यक देरी पर भी अंकुश लगेगा।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर चन्दन संजय त्रिपाठी, उप आयुक्त आर.के. खूंटे एवं शारदा अग्रवाल, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, आर.एन. पाण्डेय तथा प्रमोद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें