न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,5सितंबर2026
सरगुजा सेवा समिति की आवश्यक बैठक समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी के निवास पर,वरिष्ठ पदाधिकारी अखिलेश सोनी की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए,आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नई कार्यकारिणी में राजेश अग्रवाल, अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह और मंजू भगत को संरक्षक बनाया गया हैं। वहीं रजनी रविशंकर त्रिपाठी अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी।
उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, विद्यानंद मिश्रा, राजीव विश्वकर्मा, प्रयागराज साहू, राजेश कश्यप, महेंद्र अग्रवाल और विशाल गौरस्वामी को दी गई हैं। संजय अग्रवाल एवं मधुसूदन शुक्ला महासचिव होंगे।इसी तरह आकाश गुप्ता, शुभम अग्रवाल एवं मधु चौदाहा को सचिव, जबकि जयंत जैन, नरेंद्र टूटेजा, दीपक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, वीर सोनी, अमन गुप्ता एवं अविनाश मंडल को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। दीपक सोनी को कोषाध्यक्ष तथा पीयूष कुमार त्रिपाठी को प्रचार-प्रसार प्रमुख सह मीडिया प्रभारी बनाया गया हैं।
🟠पीजी कॉलेज ग्राउंड में भव्य विजयादशमी महोत्सव
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया,कि सरगुजा सेवा समिति इस वर्ष भी पीजी कॉलेज ग्राउंड में भव्य एवं ऐतिहासिक स्तर पर,विजयादशमी महोत्सव आयोजित करेगी।समारोह में विशाल रावण दहन एवं भव्य आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच देने के लिए संभाग स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता और संभाग स्तरीय रामचरितमानस गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।महोत्सव के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और वीर हनुमान जी की भव्य एवं नयनाभिराम शोभायात्रा भी नगर भ्रमण करेगी।समिति द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर जल्द ही कार्यकारिणी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। समिति ने विजयादशमी महोत्सव को सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से यादगार बनाने की तैयारी शुरू कर दी हैं।












