शिक्षक दिवस पर सूरजपुर पुलिस की खास अपील, साइबर जागरूकता अभियान से जुड़ने का आह्वान

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,5सितंबर2026

शिक्षक दिवस के अवसर पर सूरजपुर पुलिस ने,जिले के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए,उन्हें साइबर जागरूकता अभियान से जुड़ने की अपील की हैं।छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा हैं। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करना हैं।

सूरजपुर पुलिस ने शिक्षकों एवं नागरिकों से अपील की हैं,कि वे साइबर जागृति अभियान के आधिकारिक लिंक पर जाकर अपनी सेल्फी लें और उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करें। पुलिस का कहना हैं,कि सोशल मीडिया पर साझा की गई सेल्फी के साथ साइबर सुरक्षा से जुड़ा संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा और समाज में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

पुलिस ने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और साइबर सुरक्षा का संदेश अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की हैं।जिला पुलिस सूरजपुर (छत्तीसगढ़) ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा,कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें