न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,9सितंबर2026
सरगुजा जिले में लंबे समय से लंबित स्थाई वारंट और गिरफ्तारी वारंट की तामिली को लेकर,पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी हैं। इसी अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट के मामले में, करीब तीन साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया हैं।
🟠न्यायालय से जारी हुआ था स्थाई वारंट
पुलिस के अनुसार डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने जिले के,सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित स्थाई वारंट और गिरफ्तारी वारंट की तामिली करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा गया हैं।इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने केस नंबर 2324/23, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ जारी स्थाई वारंट पर कार्रवाई की।
🟠तीन साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपी प्रकाश राम एक्का, उम्र 22 वर्ष, निवासी गड़ाघाट रोड, बौरीपारा, अंबिकापुर के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था।स्थाई वारंट की तामिली के लिए कोतवाली पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस के प्रयासों के बाद स्थाई वारंटी को पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे जारी वारंट के अनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
🟠लंबित वारंटों पर पुलिस की नजर
सरगुजा पुलिस द्वारा लंबे समय से लंबित स्थाई वारंट और गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं। पुलिस का उद्देश्य ऐसे मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना हैं,ताकि लंबित प्रकरणों में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो सके।
🟠इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
स्थाई वारंट की तामिली की कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव और आरक्षक अभिषेक सिंह सक्रिय रहे।












