अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9सितंबर2026
जिले में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार पंजीयन और लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट को पूरा कराने के लिए,जिला प्रशासन ने विशेष पहल की हैं। इसके तहत जिले के सभी विकासखंडों के 79 चयनित स्कूलों में 10 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक निःशुल्क आधार शिविर लगाए जाएंगे।इन शिविरों में चिप्स के आधार संचालकों के माध्यम से विद्यार्थियों के आधार पंजीयन के साथ-साथ लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) का कार्य किया जाएगा।
🟠कलेक्टर ने अभिभावकों से की अपील
कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले के अभिभावकों से अपील की हैं,कि वे स्कूलों में आयोजित होने वाले इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जिन बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट लंबित हैं, उनका समय पर अपडेट जरूर कराएं।उन्होंने कहा,कि आधार से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करने के लिए बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट समय पर कराया जाना जरूरी हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया,कि पात्र बच्चों को इस सुविधा से वंचित न रहने दें।
🟠दो चरणों में होता हैं,बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट
यूआईडीएआई के निर्देशों के अनुसार बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट दो चरणों में किया जाता हैं। पहला अपडेट 5 से 15 वर्ष की आयु के बीच और दूसरा 15 से 17 वर्ष की आयु के बीच कराया जाता हैं।खास बात यह है कि 30 सितंबर 2026 तक यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध हैं। इसके बाद बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क देना होगा। ऐसे में अभिभावकों के पास बच्चों का अपडेट बिना शुल्क कराने के लिए सीमित समय हैं।
🟠36 हजार से अधिक बच्चों का हो चुका अपडेट
जिला प्रशासन के अनुसार जिले में अक्टूबर से अब तक 36 आधार ऑपरेटरों द्वारा 2,089 शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से 36 हजार से अधिक बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट किया जा चुका हैं। वहीं अभी लगभग 4,626 प्रकरण लंबित हैं, जिन्हें आगामी शिविरों के माध्यम से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैं।
🟠स्कूलों में की जाएगी जरूरी व्यवस्था
शिविरों के सफल संचालन के लिए विद्यालय प्रमुखों को बिजली, पानी और बैठने की व्यवस्था सहित आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं संबंधित प्राचार्यों, नोडल शिक्षकों और संकुल समन्वयकों को शिविरों की निगरानी और पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।इसके साथ ही स्कूलों में जिन बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट लंबित हैं, उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया हैं।
🟠30 सितंबर से पहले करा लें अपडेट
जिन बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट अभी तक नहीं हुआ हैं,वे 10 से 18 सितंबर के बीच स्कूल में आयोजित होने वाले आधार शिविर में यह कार्य करा सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी 30 सितंबर 2026 से पहले निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट कराया जा सकता हैं।जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की हैं,कि अंतिम समय का इंतजार न करते हुए,बच्चों का आवश्यक आधार अपडेट समय पर करा लें, ताकि भविष्य में आधार से संबंधित शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।












