लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी, किसानों की मेहनत का परिणाम : विजय शर्मा

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14सितंबर2026

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया हैं। इसी उपलब्धि के बीच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कारखाना परिसर में करीब 28 हजार शेयरधारी गन्ना किसानों को 30 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर 50 किलो शक्कर वितरण का शुभारंभ किया। किसानों को लगातार तीसरे वर्ष यह सुविधा दी जा रही हैं।कार्यक्रम में आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना को वर्ष 2024-25 और 2025-26 में सर्वोच्च शुगर रिकवरी के लिए नेशनल को-ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन, नई दिल्ली से मिले एफिशिएंसी अवार्ड पर किसानों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

🟠किसानों की सुविधा के लिए डोम निर्माण की घोषणा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए,भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में डोम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा,कि यह कारखाना किसानों का अपना कारखाना हैं,और इसकी मजबूती किसानों की सहभागिता से ही संभव हैं।उन्होंने बताया,कि इस वर्ष 4,686 नए किसानों को शेयरधारी बनाया गया हैं। इसके साथ ही शेयरधारी किसानों की संख्या करीब 28 हजार हो गई हैं। इन किसानों को 30 रुपये प्रति किलो की दर से 50 किलो शक्कर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

🟠2.55 लाख से बढ़ाकर 4 लाख मीट्रिक टन गन्ना पेराई का लक्ष्य

विजय शर्मा ने बताया,कि पिछले वर्ष कारखाने में 2 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई थी। इस वर्ष इसे बढ़ाकर 4 लाख मीट्रिक टन करने का लक्ष्य रखा गया हैं। साथ ही 10 हजार किसानों से गन्ना अनुबंध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कारखाने से अनुबंध करने और गन्ना उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा,कि किसानों के सहयोग से ही कारखाना निरंतर आगे बढ़ेगा और इसका लाभ भी किसानों तक पहुंचेगा। उप मुख्यमंत्री ने किसानों को समर्थन मूल्य बोनस बढ़ाने का आश्वासन भी दिया।🟠लगातार दो साल देश में सर्वोच्च रिकवरी

उप मुख्यमंत्री ने कहा,कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने देश में सर्वाधिक रिकवरी हासिल की हैं। इस उपलब्धि के लिए कारखाने को प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुआ हैं।उन्होंने कहा,कि यह उपलब्धि केवल कारखाने की नहीं, बल्कि गन्ना किसानों की मेहनत और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन का परिणाम हैं। किसानों की मेहनत, कारखाना प्रबंधन की कार्यक्षमता और सहकारिता की भावना ने भोरमदेव शक्कर कारखाना को नई पहचान दिलाई हैं।

🟠किसानों के घर पहुंचेगी त्योहारों की मिठास : रामविचार नेताम

वर्चुअल माध्यम से जुड़े मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि किसानों को त्योहारों के अवसर पर रियायती दर पर शक्कर मिलना खुशी की बात हैं। तीजा पर्व और गणेश चतुर्थी की तैयारियों के बीच शक्कर वितरण से किसानों के त्योहारों की खुशियों में मिठास और बढ़ेगी।उन्होंने कहा, कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से किसानों के हित में शक्कर वितरण की व्यवस्था फिर शुरू हुई हैं। कवर्धा के किसानों की मेहनत ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई हैं। सरकार का प्रयास है कि गन्ना उत्पादक किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलें और गन्ने का उत्पादन और बढ़े।कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू सहित जनप्रतिनिधि, किसान और कारखाना से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें