न्यूज डेस्क,कवर्धा,छत्तीसगढ़,8अक्टूबर2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में, सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे,सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम जिले में बुधवार को भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित इस अभियान के तहत निकली यात्रा में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन सहित जनप्रतिनिधियों और हजारों नागरिकों ने सहभागिता की।यात्रा के दौरान सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी शामिल हुए। लोगों ने सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत-2047 के संकल्प का संदेश दिया।
🟠राष्ट्रगान से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
सेवा ज्योति यात्रा से पहले शासकीय पीजी कॉलेज के डोम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित नागरिकों ने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को सुना।इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ते हुए,सेवा ज्योति चौक पहुंची। यात्रा में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सेवा और विकास के साथ जनभागीदारी को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
🟠“संकल्प मजबूत हो तो मंजिल हासिल की जा सकती हैं”
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा,कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 7 अक्टूबर 2026 को सरकार के मुखिया के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों की यात्रा को सेवा, सुशासन, संकल्प और देश को आगे ले जाने की यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया गया हैं।उन्होंने कहा,कि केवल संकल्प लेना पर्याप्त नहीं हैं,बल्कि उसे धरातल पर उतारना भी जरूरी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प देश के सामने रखा हैं। इसी क्रम में विकसित छत्तीसगढ़, विकसित कबीरधाम और विकसित कवर्धा का संकल्प भी नागरिकों को लेना चाहिए।विजय शर्मा ने कहा,कि लक्ष्य बड़ा हो सकता हैं, और रास्ता कठिन हो सकता हैं,लेकिन संकल्प मजबूत हो तो मंजिल हासिल की जा सकती हैं। उनके अनुसार सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि जिले के विकास, सेवा और जनभागीदारी का संकल्प हैं।
🟠हिंसा की जगह विकास और बंदूक की जगह शिक्षा-रोजगार का संदेश
उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में देश की सुरक्षा और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों का उल्लेख करते हुए कहा, कि छत्तीसगढ़ में संकल्प होना चाहिए कि हिंसा की जगह विकास, भय की जगह विश्वास और बंदूक की जगह शिक्षा, रोजगार और अवसर पहुंचे।उन्होंने कहा,कि विकसित भारत-2047 केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देशवासियों का सामूहिक संकल्प हैं। कबीरधाम और पूरे छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण हैं।उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर सहित राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कदमों तथा जम्मू-कश्मीर और अयोध्या से जुड़े विषयों का भी उल्लेख किया।
🟠भावना बोहरा बोलीं सेवा को उत्सव और उत्सव को सेवा का माध्यम बनाएं
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को लोगों तक पहुंचाया जा रहा हैं।उन्होंने नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा,कि “सेवा को उत्सव बनाइए और उत्सव को सेवा का माध्यम बनाइए।” उन्होंने बताया,कि सेवा सेतु, स्वच्छता अभियान और रंगोली सहित विभिन्न गतिविधियों में जिले के नागरिक भाग ले रहे हैं।
🟠अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे जनसेवा का लाभ
फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन ने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से, जरूरतमंद परिवारों तक सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रही हैं।उन्होंने कहा,कि योजनाएं बनाना जितना जरूरी हैं, उतना ही जरूरी यह सुनिश्चित करना हैं,कि उनका लाभ सही हितग्राही और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उनके अनुसार सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज से जुड़ना और जरूरतमंदों तक पहुंचना भी हैं।
🟠विकसित भारत-2047 के लिए नागरिकों ने लिया संकल्प
जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े योगदान का उल्लेख करते हुए,नागरिकों से सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जयंती पटेल, मोतीराम चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, राज्य पुलिस प्राधिकरण के सदस्य भगत पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू, जनपद अध्यक्ष बोडला बालका रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।












