न्यूज डेस्क,रायगढ़,छत्तीसगढ़,8अक्टूबर2026
छत्तीसगढ़ में नवगठित नगर पंचायतों तमनार और बड़ी करेली के अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय हो गया हैं। बुधवार को नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में आयोजित प्रक्रिया के दौरान, लॉटरी के जरिए दोनों नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया।लॉटरी के परिणाम के अनुसार रायगढ़ जिले की नगर पंचायत तमनार का अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ हैं। वहीं धमतरी जिले की नगर पंचायत बड़ी करेली का अध्यक्ष पद अनारक्षित (मुक्त) रखा गया हैं। आरक्षण तय होने के साथ ही दोनों नवगठित नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो गई हैं।
🟠नियमों के तहत पूरी हुई आरक्षण प्रक्रिया
अध्यक्ष पदों के आरक्षण की कार्यवाही शासन द्वारा नियुक्त विहित प्राधिकारी एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक नीलेश महादेव क्षीरसागर की उपस्थिति में संपन्न हुई।कार्यवाही शुरू होने से पहले उपस्थित नागरिकों और प्रतिनिधियों को आरक्षण नियम, 1999 में किए गए प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके बाद निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई।लॉटरी के परिणाम सामने आने के बाद तमनार और बड़ी करेली के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई।
🟠तमनार में महिला अध्यक्ष के लिए मौका
तमनार नगर पंचायत का अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद,यहां अध्यक्ष पद के लिए महिला उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने का रास्ता खुला हैं। वहीं बड़ी करेली में अध्यक्ष पद अनारक्षित यानी मुक्त रखा गया हैं।आरक्षण की यह प्रक्रिया दोनों नवगठित नगर पंचायतों के आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। हालांकि चुनाव कार्यक्रम और अन्य चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी अलग से निर्धारित प्रक्रिया के तहत सामने आएगी।
🟠बड़ी करेली में अध्यक्ष पद अनारक्षित
धमतरी जिले की नगर पंचायत बड़ी करेली के अध्यक्ष पद को लॉटरी के माध्यम से अनारक्षित (मुक्त) घोषित किया गया। इसका अर्थ हैं,कि इस पद के लिए आरक्षण की किसी विशेष श्रेणी का प्रावधान लागू नहीं होगा।दोनों नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय होने के बाद स्थानीय स्तर पर चुनावी तैयारियों और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज होने की संभावना हैं।
🟠नागरिकों और अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्यवाही
आरक्षण की पूरी कार्यवाही शासन द्वारा निर्धारित नियमों और प्रावधानों के अनुसार संपन्न की गई। प्रक्रिया के दौरान तमनार और बड़ी करेली नगर पंचायतों के नागरिकों के, अलावा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।इस अवसर पर विभाग के अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आरक्षण कार्यवाही पूरी कराई।आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही दोनों नवगठित नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों की श्रेणी स्पष्ट हो गई हैं। अब आगे की चुनावी प्रक्रिया और कार्यक्रम को लेकर संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।












