Nexis News

डोडा तस्करी में एक और आरोपी गिरफ़्तार:बसंतपुर पुलिस ने आरोपी को कलकत्ता से धर दबोचा ।

संदिली सिंह,रायपुर,1अगस्त2025|विशेष रिपोर्ट -Nexis News

अवैध मादक पदार्थ ‘डोडा’ की तस्करी के मामले में बसंतपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एंड टू एंड जांच के तहत,एक और फरार आरोपी को पश्चिम बंगाल के कलकत्ता से गिरफ्तार कर लिया है।

🟠मामला क्या है?

यह मामला दिनांक 08 जून 2025 को थाना-बसंतपुर पुलिस ने धनवार आरटीओ बेरियर के पास, चेकिंग के दौरान एक ट्रक (क्रमांक RJ19 GJ 7447) से 90 बोरियों से भरा करीब 14 क्विंटल 44 किलोग्राम डोडा जब्त किया था। इस दौरान दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर ,जेल भेजा गया था। पूछताछ में ट्रक चालक व स्वामी ने उत्तम राय का नाम उजागर करते हुए, बताया कि वह राजस्थान के जोधपुर-नागौर से डोडा लाने और झारखंड के रांची तक पहुंचाने में सहयोग करता था।

🟠गिरफ्तारी :

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना बसंतपुर से, विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसने लगातार पश्चिम बंगाल में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने कलकत्ता से आरोपी को धर दबोचा और बसंतपुर, छत्तीसगढ़ लाकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।🟠आरोपी की जानकारी :

अपराध क्रमांक 107/2025,NDPS एक्ट की धारा 15 (सी), 25 और 29 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

🔸️नाम – उत्तम राय,(उम्र 41 वर्ष)

🔸️ निवासी – उत्तर बलूचर, थाना- इंग्लिश बाजार

🟠कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही अहम                  भूमिका :

🔸️जितेन्द्र सोनी (निरीक्षक)

🔸️नरेन्द्र तिवारी (उप निरीक्षक)

🔸️भूपेन्द्र मरावी (877)(आरक्षक)

🔸️सायबर सेल बलरामपुर: आर. मंगल सिंह एवं राजकमल सैनी ।

📢जन अपील :

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी युवाओं और समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। यदि आपको नशे से संबंधित कोई गतिविधि दिखाई देती हैं, या किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। नशे के खिलाफ जागरूक बनें, सहयोग करें और समाज को सुरक्षित बनाएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!