संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,23जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
झारखंड–छत्तीसगढ़ सीमा पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियाँ छीन लीं और पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। बीते दिनों झारखंड के लातेहार जिले के ओरसा घाट में सगाई समारोह में जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई।
इस दर्दनाक हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी हैं, जिनमें 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। वहीं, हादसे में 78 से 80 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 19 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई।
घायलों को इलाज के लिए सरगुजा संभाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां फिलहाल 14 घायलों का उपचार जारी हैं।
आज छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मंत्री ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
झारखंड के लातेहार जिले में हुई इस दुर्घटना का असर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कई गांवों में देखने को मिला हैं,जहां मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ हैं। प्रशासन की ओर से राहत और उपचार कार्य लगातार जारी हैं।












