न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,5अगस्त2026
सरगुजा पुलिस ने जिले में बढ़ते सड़क हादसों और अंडरएज ड्राइविंग पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया हैं। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में यातायात पुलिस की टीम प्रतिदिन विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर, छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दे रही हैं। अभियान का उद्देश्य नाबालिगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखना हैं।
🟠रेलवे स्टेशन स्थित शासकीय स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक
अभियान के तहत यातायात पुलिस की टीम ने, अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शासकीय विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध हैं,और इससे गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं।कार्यक्रम में हेलमेट पहनने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के अन्य महत्वपूर्ण नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।
🟠स्कूल प्रबंधन को भी दिए गए निर्देश
सरगुजा पुलिस ने जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को निर्देशित किया हैं,कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस दोपहिया वाहन चलाकर आने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश न दिया जाए। यदि कोई छात्र इस तरह स्कूल आता हैं,तो उसे और उसके अभिभावकों को समझाइश देकर भविष्य में ऐसा न करने के लिए प्रेरित किया जाए।
🟠अभिभावकों से जिम्मेदारी निभाने की अपील
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की हैं,कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में बाइक या अन्य वाहन चलाने के लिए न दें। विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने के लिए स्कूल बस, अधिकृत वाहन या परिवार के किसी वयस्क सदस्य के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई हैं।
🟠लगातार जारी रहेगा अभियान
सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि यह केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लगातार चलने वाला विशेष जनजागरूकता अभियान हैं। आने वाले दिनों में जिले के सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।











