Nexis News

मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई 162 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,5अगस्त2026

सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए,162 लीटर मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की जब्त की हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।🟠मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने दी दबिश

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता के सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को सूचना मिली थी, कि उदयपुर थाना क्षेत्र के भदवाही निवासी गौरव जायसवाल ने मध्यप्रदेश से लाई गई भारी मात्रा में विदेशी शराब को नुनेरा गांव निवासी पंच ब्रिजलाल पैकरा के घर में छिपाकर रखा हैं। सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने मौके पर दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया।

🟠18 पेटियों में मिली 900 पाव गोवा व्हिस्की

तलाशी के दौरान ब्रिजलाल पैकरा के घर से 18 पेटियों में रखी 900 पाव (162 लीटर) मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की बरामद की गई। इसके बाद टीम ने गौरव जायसवाल से पूछताछ की, जिसने बरामद शराब अपनी होना स्वीकार कर लिया।

🟠दोनों आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

आबकारी विभाग ने गौरव जायसवाल और ब्रिजलाल पैकरा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!