Nexis News

14 अगस्त तक बढ़ी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि,अब किसान करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,5अगस्त2026

बलरामपुर जिले के किसानों के लिए राहतभरी खबर हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 14 अगस्त 2026 कर दी गई हैं। अब जिन किसानों ने अब तक अपनी फसलों का बीमा नहीं कराया हैं,वे निर्धारित तिथि तक आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

🟠इन फसलों का कराया जा सकेगा बीमा

कृषि विभाग के अनुसार खरीफ वर्ष 2026 के लिए जिले में धान (सिंचित एवं असिंचित), मक्का, मूंगफली, मूंग, उड़द, सोयाबीन, अरहर, कोदो, कुटकी और रागी को योजना के तहत अधिसूचित किया गया हैं।

🟠केवल 2% प्रीमियम पर मिलेगा सुरक्षा कवच

योजना के अंतर्गत किसानों को कुल बीमित राशि का केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा।

🟠प्रति हेक्टेयर निर्धारित प्रीमियम राशि:

🔸️धान (सिंचित) – ₹1100

🔸️धान (असिंचित) – ₹880

🔸️मक्का – ₹814

🔸️मूंगफली – ₹924

🔸️मूंग – ₹484

🔸️उड़द – ₹484

🔸️सोयाबीन – ₹660

🔸️अरहर – ₹660

🔸️कोदो – ₹352

🔸️कुटकी – ₹374

🔸️रागी – ₹330

🟠प्राकृतिक आपदा से नुकसान पर मिलेगा मुआवजा

योजना के तहत बुवाई नहीं हो पाने, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, चक्रवात, बेमौसम बारिश तथा फसल कटाई के बाद 14 दिनों के भीतर प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की स्थिति में किसानों को बीमा सुरक्षा और क्षतिपूर्ति का लाभ मिलेगा।किसान नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर बैंक, CSC, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन 14447 या व्हाट्सएप नंबर 70655-14447 पर दर्ज करा सकते हैं।

🟠आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना का लाभ ऋणी और अऋणी दोनों प्रकार के किसान ले सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका (बी-1), बैंक पासबुक, बुवाई प्रमाण पत्र या स्वघोषणा पत्र, मोबाइल नंबर तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। बटाईदार एवं काश्तकार किसानों को संबंधित घोषणा पत्र भी देना होगा।किसान अपने नजदीकी प्राथमिक कृषि साख समिति, बैंक, CSC केंद्र, HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस कंपनी या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी फसल बीमा करा सकते हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!