Nexis News

Biofach India 2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का डंका,विष्णुभोग चावल और केवची के प्राकृतिक शहद ने जीता देश-विदेश का दिल

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6अगस्त2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के, जैविक उत्पादों ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई हैं। नई दिल्ली में आयोजित देश के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जैविक व्यापार मेला एवं सम्मेलन Biofach India-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ‘अरपा बिहान विष्णुभोग राइस’ और केवची के जंगलों से संग्रहित प्राकृतिक शहद ने देश-विदेश से आए खरीदारों, निर्यातकों और उद्योग विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।यह उपलब्धि न केवल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाने वाली साबित हुई हैं।

🟠बिहान की महिलाओं ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) द्वारा तैयार किए गए जैविक उत्पादों का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्टॉल पर किया गया। उत्कृष्ट गुणवत्ता, प्राकृतिक उत्पादन पद्धति और पारंपरिक स्वाद के कारण इन उत्पादों को व्यापार जगत से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।राज्य सरकार की पहल से अब ग्रामीण महिलाएं केवल उत्पादन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी पेश कर रही हैं।

🟠विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद की बढ़ी मांग

जिला मिशन प्रबंधक दुर्गाशंकर सोनी ने बताया कि जिले में जैविक विष्णुभोग धान, केवची का प्राकृतिक शहद, सूरन, कटहल तथा अन्य जैविक सब्जियों के उत्पादन को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा हैं। प्राकृतिक खेती और उच्च गुणवत्ता के कारण इन उत्पादों की मांग राष्ट्रीय बाजार में तेजी से बढ़ रही हैं।

🟠महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार और बढ़ेगी आय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक रूप से,सशक्त बनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों का मूल्य संवर्धन करने पर विशेष जोर दे रही हैं। ‘लखपति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा हैं।

🟠देश-विदेश में बढ़ेगी छत्तीसगढ़ की पहचान

Biofach India-2026 जैविक और प्राकृतिक उत्पादों का विश्वस्तरीय व्यापारिक मंच हैं,जहां देश-विदेश के आयातक, निर्यातक, विपणन विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि शामिल होते हैं। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की प्रभावी भागीदारी से राज्य के किसानों, महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए नए व्यापारिक अवसरों के द्वार खुल गए हैं।राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक जिले के विशिष्ट कृषि एवं वन आधारित उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़कर, किसानों और महिला समूहों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!