Nexis News

छत्तीसगढ़ को बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि : CBG इकोसिस्टम के लिए 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, SASCI 2026-27 में देश का पहला राज्य बना

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6अगस्त2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने, स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास के क्षेत्र में बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की हैं। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना (SASCI) 2026-27 के तहत,राज्य में कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) इकोसिस्टम के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की हैं। इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया हैं।

🟠किसानों, पर्यावरण और निवेश को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,कि राज्य सरकार स्वच्छ ऊर्जा, किसानों की आय बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा,कि जैव ईंधन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहा हैं।

🟠CBG नीति से मिलेगा कृषि अवशेषों का बेहतर उपयोग

मुख्यमंत्री ने कहा,कि छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026 कृषि, ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में परिवर्तनकारी साबित होगी। इससे पराली, धान के अवशेष और अन्य बायोमास का वैज्ञानिक उपयोग होगा, किसानों को अतिरिक्त आय मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा, कि सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को जैव ईंधन और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना हैं।

🟠8 जून 2026 को लागू हुई CBG नीति

राज्य सरकार ने 8 जून 2026 को छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026 अधिसूचित की थी। इसके तहत कृषि अपशिष्ट और अन्य बायोमास से स्वच्छ गैसीय ईंधन तैयार किया जाएगा। साथ ही संयंत्रों से निकलने वाली जैविक खाद जैविक खेती को बढ़ावा देने में भी सहायक होगी।

🟠निवेश और रोजगार को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार CBG क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर काम कर रही हैं। इसी क्रम में 3 अगस्त 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें बायोमास संग्रहण, सिंगल विंडो क्लीयरेंस, जैव उर्वरक के उपयोग और निवेश प्रोत्साहन जैसे विषयों पर चर्चा हुई।बैठक में छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित सरकार ने राज्य में CBG परियोजनाओं की प्रगति और भावी कार्ययोजना प्रस्तुत की।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!