Nexis News

पारस पोर्टल से होगी योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग, हर महीने होगी राज्यस्तरीय समीक्षा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,6अगस्त2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, ‘पारस (Project Assessment, Review and Analysis System) पोर्टल’ के माध्यम से शासन की प्रमुख योजनाओं की हर माह राज्यस्तरीय समीक्षा करने का निर्णय लिया हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित पहली समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए,कि जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में सीएम हेल्पलाइन 1076, सेवा सेतु, एग्रीस्टैक, विकसित भारत जी-रामजी, मोबाइल टॉवर परियोजना और स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े छह प्रमुख एजेंडों की विस्तृत समीक्षा की गई।🟠हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा,कि अब प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को पारस पोर्टल के माध्यम से सभी प्रमुख योजनाओं और जनसेवाओं की राज्यस्तरीय समीक्षा होगी। इससे योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग, जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा समस्याओं का समय पर समाधान हो सकेगा।

🟠सीमांकन मामलों में लापरवाही पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग में लंबित सीमांकन प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए,सभी कलेक्टरों को समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

🟠एग्रीस्टैक में 100% किसान पंजीयन के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टैक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र किसान को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

🟠सीएम हेल्पलाइन और सेवा सेतु पर फोकस

बैठक में बताया गया,कि सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अब तक 1.10 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें 65 हजार से अधिक मामलों का निराकरण किया जा चुका हैं। वहीं 55.29 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं ने समाधान पर संतुष्टि जताई हैं।मुख्यमंत्री ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सभी शासकीय सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन करने और ग्राम पंचायतों व CSC केंद्रों के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।

🟠मोबाइल टॉवर और स्कूल शिक्षा योजनाओं की समीक्षा

बैठक में 476 मोबाइल टॉवरों की स्थापना, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, गणवेश, सरस्वती साइकिल योजना और प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्कूलों में किचन गार्डन विकसित करने और पोषणयुक्त आहार को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया।

🟠बलरामपुर से अधिकारी वर्चुअली जुड़े

बैठक में बलरामपुर जिले से कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!