Nexis News

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और राष्ट्रीय कला उत्सव की धूम

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,7अगस्त2026

अंबिकापुर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं राष्ट्रीय कला उत्सव के, अंतर्गत संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के छह केंद्रीय विद्यालयों के करीब 235 छात्र-छात्राओं ने, उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।आयोजन के दौरान एकल गान, एकल नृत्य, समूह गान, समूह नृत्य, स्टोरी टेलिंग और विजुअल आर्ट जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर के अलावा चिरमिरी, झगराखांड, बैकुंठपुर, जशपुर सहित अन्य केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों व निर्णायकों का मन मोह लिया।विद्यालय के प्राचार्य राजेश प्रसाद ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना, भारतीय संस्कृति की विविधता से परिचित कराना तथा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करना हैं। उन्होंने कहा, कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक समझ को नई दिशा देते हैं।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और कला के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक प्रस्तुत की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, प्रतिभागियों का निर्णायक मंडल द्वारा चयन भी किया गया।विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!