न्यूज डेस्क,रायगढ़,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026
रायगढ़ शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर,राज्य सरकार ने अपना फोकस और तेज कर दिया हैं। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने शुक्रवार को शहर के अलग-अलग वार्डों में, विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तक कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।
🟠41 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
वार्ड क्रमांक 28 पंजरी प्लांट में 33 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन और शासकीय स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण का भूमिपूजन किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 9 नवागढ़ी में 8 लाख रुपए की लागत से तैयार शेड का लोकार्पण किया गया।मंत्री ने कहा,कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण कराना नहीं, बल्कि ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराना हैं,जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिले।
🟠600 करोड़ के रिंग रोड से बदलेगी शहर की तस्वीर
रायगढ़ में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए,करीब 600 करोड़ रुपए की लागत से रिंग रोड विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा हैं। इसके पूरा होने से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ भविष्य के अधोसंरचना विकास को भी गति मिलने की उम्मीद हैं।
🟠शहर में बनेंगे 10 ऑक्सीजोन, ओपन जिम की भी सौगात
वित्त मंत्री ने रायगढ़ में आने वाले वर्षों में 10 ऑक्सीजोन विकसित करने की योजना की जानकारी दी। पंजरी प्लांट में उपभोक्ता फोरम के पास ऑक्सीजोन के साथ ओपन जिम विकसित करने की घोषणा भी की गई।मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए,नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
🟠नालंदा परिसर,नर्सिंग और फिजियोथेरेपी कॉलेज पर जोर
रायगढ़ में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का माहौल देने के लिए नालंदा परिसर का निर्माण कराया जा रहा हैं। वहीं जिले में नर्सिंग महाविद्यालय और फिजियोथेरेपी महाविद्यालय शुरू करने की दिशा में भी काम किया जा रहा हैं।ओपी चौधरी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थागत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा हैं,ताकि जिले के लोगों को बेहतर सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों की ओर रुख न करना पड़े।
🟠‘एक पेड़ मां के नाम’ से हरित रायगढ़ का संदेश
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मंत्री ने कहा,कि रायगढ़ को आधुनिक शहर के साथ-साथ हरित और सुविधायुक्त शहर बनाने में आम नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।












