संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026
छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों के रूप में, स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में गांधीनगर में 6 से 8 अगस्त तक आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने प्रभावी सहभागिता की।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और रोमांचक पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जा रहा हैं।
🟠26 पर्यटन व्यवसायियों ने लिया हिस्सा
TTF गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ पंजीकृत 26 ट्रैवल एजेंट और होटल व्यवसायियों ने, सहभागिता की। देशभर से पहुंचे यात्रा संचालकों, ट्रैवल एजेंटों और होटल व्यवसायियों ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण कर राज्य के पर्यटन स्थलों और सुविधाओं की जानकारी ली।
🟠100 वर्ग मीटर में तैयार हुआ छत्तीसगढ़ पवेलियन
पर्यटन की विविध संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आकर्षक पवेलियन तैयार किया। इसमें राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, जलप्रपातों और वन क्षेत्रों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
🟠नए पर्यटन व्यवसायियों ने दिखाई रुचि
मेले में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को लेकर नए ट्रैवल एजेंटों और पर्यटन व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई व्यवसायियों ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड से जुड़ने और पंजीयन कराने में रुचि दिखाई। इससे राज्य के लिए नए पर्यटन पैकेज और यात्रा सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं।
🟠राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हो रही पहचान
टीटीएफ जैसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में छत्तीसगढ़ की सहभागिता से राज्य के पर्यटन स्थलों को देशभर के पर्यटन व्यवसायियों और संभावित पर्यटकों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा हैं। इससे पर्यटन निवेश, रोजगार, स्थानीय व्यवसाय और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद हैं।इस पर्यटन मेले में मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों ने भी सहभागिता की।












