न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026
डायल 112 में तैनात आरक्षक की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से रामानुजनगर थाना क्षेत्र में चाकू और पिस्टलनुमा हथियार लेकर घूम रहे दो आरोपियों को पकड़ा गया। आरक्षक ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों संदिग्धों को मौके पर ही रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।मामला 6 अगस्त की शाम ग्राम मंहगई हरिजनपारा का है। डायल 112 के आरक्षक प्रदीप सोनवानी को सूचना मिली थी,कि बलेनो कार क्रमांक CG 29 AG 1126 में सवार दो युवक पिस्टल और चाकू लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर रामानुजनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने कैफ अंसारी (24) और विकास रवि (19), दोनों निवासी नावापारा खुर्द, के कब्जे से एक धारदार चाकू और पिस्टल जैसा हथियार बरामद किया। घटना में प्रयुक्त बलेनो कार भी जब्त की गई हैं।पुलिस ने थाना रामानुजनगर में अपराध क्रमांक 237/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।आरक्षक प्रदीप सोनवानी की सजगता और कर्तव्यनिष्ठा की पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल ने सराहना की हैं। एसपी ने आरक्षक को नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की हैं।












