न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर, अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे,अभियान के तहत चौकी लटोरी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 नग अंग्रेजी शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार,7 अगस्त को चौकी लटोरी की टीम ग्राम भ्रमण और रोड पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम द्वारिकानगर की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा हैं। सूचना पर पुलिस ने लटोरी बाजार चौक के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामकुमार (36), निवासी ग्राम तुलसी बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 180 एमएल की 35 नग अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत करीब 5,250 रुपये हैं,बरामद हुई। आरोपी ने शराब को फुटकर बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। शराब के परिवहन और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज वह प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 246/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं।कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुनील सिंह, एएसआई मानिकदास, आरक्षक संतोष जायसवाल और सुनील एक्का की सक्रिय भूमिका रही।












