न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026
जमीन विवाद को लेकर मारपीट और प्राणघातक हमला करने के मामले में चौकी बसदेई पुलिस ने,तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। मामले में एक आरोपी असलम अंसारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।पुलिस के अनुसार,ग्राम जूर निवासी हसीना बीबी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी,कि 14 अप्रैल 2026 को जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने खेत में पहुंचकर विवाद किया। इसी दौरान उसके पति मो. यासीन के साथ डंडे से मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों से भी मारपीट की गई।मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
5 अगस्त को आरोपी असलम अंसारी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे।पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश के दौरान बसदेई पुलिस ने मोहम्मद आयुब अंसारी (50), अख्तर रजा (27) और उमर रजा (23), सभी निवासी ग्राम जूर, को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया,कि वे एक महिला रिश्तेदार की मदद से अंबिकापुर, दंतेवाड़ा और भोपाल में छिपकर रह रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडे भी जब्त किए गए हैं। मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी हैं।कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












