Nexis News

कोटरी नदी में सवारियों से भरी नाव पलटी,12 लोगों की बाल-बाल बची जान

डेनियल सेप्टी,पखांजुर,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026

कांकेर जिले के पखांजुर इलाके में कोटरी नदी के बेचाघाट में,सवारियों से भरी नाव अचानक पलट गई। नाव में दो मोटरसाइकिल समेत कुल 12 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी लोग नदी में गिर गए, लेकिन समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।बताया जा रहा हैं,कि नदी के बीच जमा रेत के टीले से नाव टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,लेकिन राहत की बात रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।नाव में सवार दोनों मोटरसाइकिलों को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि,नाव में रखा दैनिक उपयोग का सामान और मोबाइल फोन पानी में डूबने से खराब हो गए।घटना के बाद बेचाघाट में नाव से नदी पार करने की सुरक्षा व्यवस्था और नदी के बीच जमा रेत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल सभी 12 लोगों के सुरक्षित बच जाने से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!