Nexis News

अंबिकापुर में महुआ शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़,70 लीटर शराब और 480 किलो लाहन जब्त

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,13अगस्त2026

स्वतंत्रता दिवस से पहले अवैध शराब के खिलाफ, आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, अंबिकापुर शहर के,पटपरिया इलाके में महुआ शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया हैं। आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने किराए के मकान में, छापेमारी कर 70 लीटर तैयार महुआ शराब और 480 किलो महुआ लाहन बरामद किया हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।🟠किराए के मकान में चल रहा था अवैध कारोबार

जानकारी के अनुसार,आबकारी विभाग को पटपरिया इलाके में एक किराए के मकान में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उड़नदस्ता ने मौके पर दबिश दी।तलाशी के दौरान टीम को मकान के एक कमरे में शराब बनाने के लिए 8 भट्ठियां लगी मिलीं। वहीं दूसरे कमरे में 24 प्लास्टिक डिब्बों में करीब 480 किलो महुआ लाहन रखा हुआ था।

🟠70 लीटर महुआ शराब बरामद

आबकारी टीम ने मौके से करीब 70 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की। इसके अलावा शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उपकरणों को भी जब्त किया गया हैं।कार्रवाई के दौरान अर्जुन कुजुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

🟠15 अगस्त से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए,आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी अभियान के तहत पटपरिया में हुई इस कार्रवाई को विभाग की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा हैं।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद विभाग ने अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!