Nexis News

‘मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,रायपुर,2सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप,देश ने तकनीकी क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया हैं। Semicon India 2025 सम्मेलन में भारत का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च किया गया हैं। यह उपलब्धि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार क्षमता का मजबूत प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया,कि ‘विक्रम’ प्रोसेसर का निर्माण पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं और इसे विशेष रूप से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस लॉन्च व्हीकल्स के लिए तैयार किया गया हैं। इस तकनीक से भारत की स्पेस टेक्नोलॉजी और अधिक सशक्त होगी तथा वैश्विक स्तर पर भी भारत अपनी श्रेष्ठता का परिचय देगा।

उन्होंने कहा,कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की,दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व का परिणाम हैं। सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में भारत ने जिस गति से प्रगति की हैं, वह विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा,कि यह सफलता भारत की युवा इंजीनियरिंग प्रतिभा और वैज्ञानिकों की मेहनत का परिणाम हैं। स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर यह संदेश देता हैं,कि भारत अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं बल्कि निर्माता और वैश्विक तकनीकी नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहा हैं।

उन्होंने विश्वास जताया,कि डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को यह उपलब्धि और अधिक गति देगी। स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर न केवल अंतरिक्ष अनुसंधान बल्कि रक्षा, संचार और उच्च तकनीकी क्षेत्रों में भी उपयोगी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा,कि यह सफलता स्वर्णिम भारत की नई पहचान हैं,और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!