Nexis News

छत्तीसगढ़ से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन, 850 श्रद्धालुओं को मिलेगा निःशुल्क दर्शन का अवसर

संदिली सिंह,रायपुर,2सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

प्रभु श्रीराम के दर्शन और अयोध्या धाम-काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए,छत्तीसगढ़ से एक और बड़ा जत्था कल 3 सितम्बर को रवाना होगा। राजनांदगांव और दुर्ग जिले से कुल 850 तीर्थयात्री इस विशेष यात्रा में शामिल होंगे।

पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से पूर्वान्ह 11:20 बजे अयोध्या धाम जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मंत्री अग्रवाल स्वयं तीर्थयात्रियों के साथ राजनांदगांव से दुर्ग तक यात्रा करेंगे और दुर्ग में यात्रियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा करेंगे।

🟠श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना से हजारों को लाभ

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित,श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत प्रदेश के नागरिकों को अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ की निःशुल्क यात्रा का अवसर दिया जा रहा हैं। यह योजना 5 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई थी,और अब तक 28 हजार से अधिक श्रद्धालु इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। यात्रा के दौरान आने-जाने, ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था,सरकार की ओर से की जाती हैं।राजनांदगांव से अयोध्या धाम यात्रा का यह दूसरा चरण हैं।

🟠कार्यक्रम में शामिल होंगे जनप्रतिनिधि

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद  अशोक शर्मा, विधायक ईश्वर साहू, डोमन लाल कोर्सेवाडा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, रेलवे, आईआरसीटीसी और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे।

वहीं, दुर्ग स्टेशन पर इस स्पेशल ट्रेन का स्वागत पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल और स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में होगा। इसके अलावा दुर्ग के सांसद  विजय बघेल, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चन्द्राकार, महापौर दुर्ग अलका बाघमारे, विधायक साजा ईश्वर साहू, विधायक अहिरवारा डोमन लाल कोर्सेवाडा और अन्य जनप्रतिनिधि ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

🟠छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की पहल

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा की विशेष पहल पर राजनांदगांव से दूसरी बार यह यात्रा संभव हो पाई हैं। इस पहल से दुर्ग और बस्तर संभाग के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम दर्शन का अवसर और भी सरल हुआ हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!