संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/29अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए,भारत सरकार ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया हैं। भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया, जिसके माध्यम से अब छत्तीसगढ़ सहित देशभर में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र केवल डिजिटल माध्यम से जारी किए जा रहे हैं।
इस व्यवस्था से अब राज्य के नागरिकों को प्रमाण पत्र के लिए,किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। सभी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन और डाउनलोड के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं।संशोधित अधिनियम से बदले नियम — अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए “केवल” जन्म प्रमाण पत्र ही वैध
भारत सरकार ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में वर्ष 2023 में महत्वपूर्ण संशोधन किया हैं। संशोधन के अनुसार, अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों की जन्म तिथि प्रमाणित करने के लिए केवल जन्म प्रमाण पत्र ही वैध दस्तावेज माना जाएगा।अक्टूबर 2023 के पूर्व जन्मे बच्चों के लिए अन्य दस्तावेज (जैसे स्कूल प्रमाण पत्र, अस्पताल रेकॉर्ड आदि) जन्म तिथि प्रमाण के रूप में मान्य रहेंगे।
लेकिन अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए केवल जन्म प्रमाण पत्र ही वैध आधार होगा।राज्य सरकार ने स्पष्ट किया हैं,कि अप्रैल 2023 के बाद जन्मे प्रत्येक बच्चे के लिए केवल ऑनलाइन जारी जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य हैं।
पुराने प्रमाण पत्रों को भी मिलेगा डिजिटल रूप — अब उपलब्ध हैं,ऑनलाइन अपग्रेड सुविधा,राज्य के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, उन बच्चों या व्यक्तियों के लिए भी ऑनलाइन रूपांतरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका जन्म प्रमाण पत्र पहले मैन्युअल पद्धति से जारी हुआ था।
अब पुराने प्रमाण पत्रों को भी डिजिटल फॉर्मेट में परिवर्तित कर पोर्टल पर सुरक्षित किया जा सकता हैं।इससे नागरिकों को न केवल प्रमाण पत्र की सुरक्षित डिजिटल कॉपी मिलेगी बल्कि भविष्य में किसी भी सरकारी प्रक्रिया (जैसे पासपोर्ट, स्कूल एडमिशन, सरकारी योजनाओं आदि) में इसका उपयोग सरल होगा।
🟠क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र को लेकर हुई स्पष्टीकरण
कुछ जिलों से यह जानकारी प्राप्त हुई थी,कि आधार कार्ड बनवाने के लिए केवल क्यूआर कोड (QR Code) वाले जन्म प्रमाण पत्र ही स्वीकार किए जा रहे हैं।
इस पर राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए UIDAI हैदराबाद के सहायक प्रबंधक से अनुरोध किया हैं,कि वे राज्य के सभी आधार नामांकन केंद्रों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करें, ताकि अक्टूबर 2023 से पहले जन्मे बच्चों के मामलों में भी अन्य वैध दस्तावेजों को स्वीकार किया जा सके।
🟠तकनीकी कठिनाइयों का समाधान — पोर्टल अब पूरी तरह सुचारू
वर्ष 2023 में जब नया पोर्टल लॉन्च किया गया था, तब प्रारंभिक चरण में कुछ तकनीकी चुनौतियाँ सामने आई थीं।
इन समस्याओं का समाधान भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा कर दिया गया हैं।राज्य के सभी जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रारों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया हैं,तथा जिला स्तर पर भी निरंतर कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं, ताकि प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व कुशल बन सके।
वर्तमान में पोर्टल पूरी तरह तकनीकी रूप से सुचारू रूप से संचालित हैं, और जन्म-मृत्यु पंजीकरण से लेकर प्रमाण पत्र डाउनलोड तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से की जा रही है।
🔸️राज्य में अप्रैल 2023 से लागू नई प्रणाली
🔸️छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2023 से सभी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बनाए जा रहे हैं।
🔸️आवेदनकर्ता को अब किसी नगर निगम, पंचायत या अस्पताल में लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं।
🔸️नागरिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
🔸️सत्यापन के बाद प्रमाण पत्र ईमेल या पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहता हैं।
🔸️प्रत्येक प्रमाण पत्र में एक यूनिक क्यूआर कोड होता हैं, जिससे उसकी प्रामाणिकता तुरंत सत्यापित की जा सकती हैं।
🟠डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम
🔸️यह निर्णय भारत सरकार के “डिजिटल इंडिया” और “ई-गवर्नेंस” मिशन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम हैं।
🔸️ऑनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीकरण से न केवल प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि नागरिकों को भी समय और सुविधा दोनों का लाभ मिलेगा।
🔸️राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सभी प्रमाण पत्र सेवाओं को 100% ऑनलाइन और पेपरलेस बनाया जाए।
🟠नागरिकों के लिए सुझाव
🔸️नागरिक अपने बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर पंजीकरण करवाएं।
🔸️जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें: https://crsorgi.gov.in
🔸️पोर्टल पर उपलब्ध प्रमाण पत्र का सत्यापन क्यूआर कोड से करें।
🔸️आधार, पासपोर्ट या किसी अन्य सरकारी दस्तावेज़ के लिए वही प्रमाण पत्र उपयोग करें जो ऑनलाइन पोर्टल से जारी हुआ हो।
🟠अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
🔸️राज्य जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग,
🔸️मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय,
🔸️छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर।












