संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़/12नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
अंबिकापुर में नशे के कारोबार पर आबकारी उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई की हैं। टीम ने ब्रह्मपारा निवासी दिलीप नामदेव को नशीले इंजेक्शन की बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के पास से 16 नग TALGESIC और 16 नग AVIL INJECTION बरामद किए गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने मौलीबांध तालाब, गौरव पथ रोड के पास यह कार्रवाई की। यहां दिलीप अपनी होंडा एवियेटो गाड़ी से इंजेक्शन की बिक्री कर रहा था।आरोपी को NDPS एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं।
आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ हैं,कि दिलीप को नशीले इंजेक्शन रसल नामक सप्लायर से मिलते थे,जो अंबिकापुर का बड़ा इंजेक्शन तस्करह। रसल की तलाश में आबकारी टीम लगातार दबिश दे रही हैं।
विभाग ने यह भी घोषणा की हैं, कि जो भी व्यक्ति रसल को पकड़वाने में मदद करेगा, उसे टीम की ओर से इनाम दिया जाएगा।यह कार्रवाई आबकारी विभाग की नशे के कारोबार पर नकेल कसने की मुहिम का हिस्सा मानी जा रही हैं।












