Nexis News

चारों श्रेणियों में अव्वल रहा छत्तीसगढ़ — उद्योग संगम में दिखा सुधार और विकास का नया मॉडल

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/12नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई हैं। भारत सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) द्वारा आयोजित ‘उद्योग संगम’ में राज्य को बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) की चारों प्रमुख श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया हैं।

यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की उस परिवर्तन यात्रा का परिणाम हैं, जिसने राज्य को सुधार और विकास के एक नए राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित किया हैं। कभी BRAP रैंकिंग में निचले पायदान पर रहने वाला छत्तीसगढ़ आज गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे औद्योगिक राज्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा हैं।

🟠434 सुधारों से बदल रही राज्य की तस्वीर

राज्य ने BRAP के तहत अब तक 434 से अधिक सुधार लागू किए हैं,जो Ease of Doing Business और Ease of Living को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।सबसे बड़ा सुधार रहा ‘जन विश्वास अधिनियम’, जिसके तहत छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य बना जिसने छोटे कारोबारी अपराधों को डीक्रिमिनलाइज कर दिया। इस पहल ने सरकार और उद्योग जगत के बीच भरोसे और सहयोग का नया पुल बनाया हैं। अब कारोबार में जटिलता और डर की जगह पारदर्शिता और सहजता ने ले ली हैं।

🟠जमीन पंजीयन में स्वचालित म्यूटेशन — देश में पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

राज्य ने भूमि प्रबंधन में भी ऐतिहासिक कदम उठाया हैं। भूमि अभिलेखों के स्वचालित म्यूटेशन के साथ छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया हैं,जहाँ पंजीयन के साथ ही स्वामित्व का हस्तांतरण स्वतः हो जाता हैं।इससे आम जनता को कार्यालयों के चक्कर से मुक्ति मिली हैं और प्रक्रियाएं पहले से अधिक तेज़ और पारदर्शी हुई हैं।

🟠उद्योग-अनुकूल सुधारों की श्रृंखला

राज्य सरकार ने व्यापारिक माहौल को आसान बनाने के लिए कई और ठोस सुधार किए हैं —

🔸️दुकानों और प्रतिष्ठानों को 24×7 संचालन की अनुमति

🔸️फ्लैटेड इंडस्ट्री के लिए FAR में वृद्धि

🔸️भूमि उपयोगिता बढ़ाने के लिए सेटबैक में कमी

🔸️फैक्ट्री लाइसेंस की वैधता 10 से बढ़ाकर 15 वर्ष

🔸️ऑटो-रिन्यूअल की सुविधा

इन सभी सुधारों ने मिलकर छत्तीसगढ़ को उद्योग जगत के लिए विश्वसनीय, स्थिर और निवेश-अनुकूल राज्य बना दिया है।

🟠केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया सम्मानित

इन सुधारों के लिए छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और निवेश आयुक्त ऋतु सेन (IAS) को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सम्मानित किया।यह सम्मान इस बात का प्रतीक हैं,कि छत्तीसगढ़ अब भारत के औद्योगिक और आर्थिक परिदृश्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा हैं।

🟠₹7.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव — निवेशकों का बढ़ा भरोसा

राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों और निवेशक-अनुकूल माहौल का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा हैं।बीते 10 महीनों में ₹7.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह दर्शाता हैं, कि निवेशक अब छत्तीसगढ़ को भरोसेमंद निवेश गंतव्य के रूप में देख रहे हैं।

🟠मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान

“छत्तीसगढ़ का ‘टॉप अचीवर’ बनना पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने उद्योग, सुशासन और पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की हैं।

राज्य ने निचले पायदान से उठकर देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में स्थान प्राप्त किया हैं। यह उपलब्धि सरकार की प्रतिबद्धता, प्रशासन की मेहनत और निवेशकों के भरोसे का परिणाम हैं।छत्तीसगढ़ अब Ease of Doing Business से आगे बढ़कर Ease of Living का प्रतीक बन चुका हैं — जहाँ सुधार, विश्वास और विकास साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!