Nexis News

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) व्यवस्था की समीक्षा,समयबद्ध आपूर्ति के दिए गए निर्देश

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) की समयबद्ध एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से,आज कलेक्टर सभाकक्ष रायपुर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने की। बैठक में FRK निर्माताओं एवं छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक में खाद्य सचिव रीना कंगाले ने FRK निर्माताओं को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप FRK बैच तैयार करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) एवं कस्टम मिलिंग के तहत चावल उपार्जन के लिए आवश्यक FRK की व्यवस्था निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में मार्कफेड को निर्देशित किया गया कि FRK निर्माताओं द्वारा तैयार किए जा रहे,FRK बैच की दैनिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्राप्त की जाए। साथ ही FRK निर्माताओं को Force Portal में तैयार FRK बैच का विवरण समय-समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए, ताकि निगरानी और पारदर्शिता बनी रहे।

भारतीय खाद्य निगम (FCI) को निर्देश दिए गए कि तैयार FRK बैच की सैम्पलिंग प्रक्रिया हेतु संबंधित CFSO अधिकारियों को समय पर अवगत कराया जाए। बैठक में FRK निर्माताओं ने सचिव, खाद्य को यह आश्वासन दिया कि FRK की व्यवस्था तय समय-सीमा के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं, छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने FRK की उपलब्धता प्रारंभ होते ही कस्टम मिलिंग चावल का शीघ्र जमा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। बैठक का समापन प्रबंध संचालक, मार्कफेड द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

बैठक में प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) जितेन्द्र शुक्ला, संचालक खाद्य डॉ. फरिहा आलम, भारतीय खाद्य निगम के उप महाप्रबंधक बारला, विश्व खाद्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अरूणांशु तथा अपर कलेक्टर रायपुर कीर्तिमान सिंह राठौर सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!