संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,23जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला समन्वयक समग्र शिक्षा नरेश चौहान, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रेशम लाल कोसले, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे तथा भूतपूर्व बीआरसी शोभाराम पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विमोचन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने संयुक्त शिक्षक संघ की कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना की और संगठन से जुड़ी किसी भी प्रकार की विभागीय समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
गौरतलब हैं,कि छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ अपनी संवेदनशील और सामाजिक कार्यशैली के लिए प्रदेश स्तर पर एक अलग पहचान रखता हैं। संगठन द्वारा अपने किसी सदस्य के आकस्मिक निधन पर संवेदना योजना के अंतर्गत 50 हजार रुपये की सहायता, विभिन्न सामाजिक सरोकारों में सहभागिता, राज्य का सबसे बड़ा शैक्षणिक न्योता भोज, वृहद भ्रमण कार्यक्रम, मानसिक दिव्यांग विद्यालयों में अन्न एवं वस्त्र दान, तथा पूर्ण पारदर्शिता के साथ संगठन संचालन जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
इसी सक्रियता का परिणाम हैं,कि जहां पिछले सत्र तक संगठन के 622 सदस्य थे, वहीं वर्तमान सत्र में मात्र तीन से चार दिनों के भीतर 536 नए सदस्य संगठन से जुड़ चुके हैं। फिलहाल सदस्यता सहयोग राशि अभियान 31 जनवरी तक जारी रहेगा।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के समस्त शिक्षकों से संयुक्त शिक्षक संघ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से जुड़ने का आह्वान किया, जिसे शिक्षकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा हैं।
कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सहित चोखलाल पटेल, अरविंद यादव, अयोध्या प्रसाद जायसवाल, पंचराम साहू, दारा सिंह सिदार, विजय ईजारदार, पुरंदर सिंह पटेल, महेश नायक, कौशल पटेल, सेतराम खड़िया, रामकिशोर पटेल, रामकुमार कत्थाकार, ध्रुव कुमार साहू, पीतांबर सिदार, अनिल कुमार खलखो, शिव प्रसाद पटेल, राजू सिदार, यादराम पटेल, फिरोज सिदार, संतोष मेहर, शिव कुमार साहू, कमलेश कुमार पैकरा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे।












