Nexis News

जशपुर के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे प्रभारी सचिव अंकित आनंद, ऑनलाइन एंट्री करती कार्यकर्ता को देखकर की सराहना

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,9जून2026 जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने सोमवार को, दुलदुला विकासखंड के ग्राम चापाटोली स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों, पोषण व्यवस्था और आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी योगेश भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी सचिव ने केंद्र में दर्ज कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा की और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को, निर्देश दिए कि वे गृह भेंट के माध्यम से अभिभावकों को पौष्टिक आहार और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।उन्होंने 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के नियमित टीकाकरण, ग्रोथ मॉनिटरिंग तथा प्रारंभिक शिक्षा गतिविधियों की जानकारी भी ली। साथ ही बच्चों को प्रारंभिक अक्षर ज्ञान और बुनियादी शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।🟠हाइटेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तारीफ

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैमुनी बाई से मोबाइल एप के माध्यम से की जा रही ऑनलाइन एंट्री की जानकारी ली। रैमुनी बाई को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में डिजिटल एंट्री करते देखकर वे काफी प्रभावित हुए और उनकी सराहना की।उन्होंने कहा,कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ती है। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को तकनीक आधारित कार्यप्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया।🟠सभी बच्चों का आधार कार्ड बनाने के निर्देश

प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए,कि आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत सभी बच्चों का आधार कार्ड जल्द से जल्द बनवाया जाए, ताकि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर मिल सके।निरीक्षण के दौरान बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!