Nexis News

रामानुजगंज शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक : कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी का बड़ा फैसला,अब बायपास से होगा आवागमन

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21जुलाई 2026

रामानुजगंज नगर क्षेत्र में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से,कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए,नगर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया हैं। अब सभी ट्रक,हाइवा और अन्य भारी वाहन केवल निर्धारित बायपास मार्ग से ही आवागमन करेंगे।

🟠मुख्य बाजार और संस्थानों वाले मार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

जिला प्रशासन के अनुसार नगर में बायपास सड़क उपलब्ध होने के बावजूद भारी वाहन पहाड़ी मंदिर चौक, चांदनी चौक, लरंग साय चौक होते हुए, अंतर्राज्यीय कन्हर बैरियर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी मार्ग पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों की आवाजाही रहती हैं।भारी वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती थी और सड़क दुर्घटनाओं की, आशंका भी बनी रहती थी। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया हैं।

🟠अब इस बायपास मार्ग से होगा आवागमन

जारी आदेश के अनुसार अब पहाड़ी मंदिर चौक महाराणा प्रताप चौक अंतर्राज्यीय कन्हर बैरियर बायपास मार्ग से ही सभी भारी वाहनों का संचालन किया जाएगा।नगर के भीतर पहाड़ी मंदिर चौक, चांदनी चौक, लरंग साय चौक से अंतर्राज्यीय कन्हर बैरियर तक भारी वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

🟠आम लोगों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा होगी सुनिश्चित

जिला प्रशासन का मानना हैं,कि इस निर्णय से नगर में यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु होगी,जाम की समस्या कम होगी और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों सहित आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही न्यायालय एवं शासकीय कार्यालयों तक आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।

🟠प्रशासन ने की नियमों का पालन करने की अपील

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने सभी वाहन चालकों, परिवहन कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों से आदेश का कड़ाई से पालन करने तथा निर्धारित बायपास मार्ग का ही उपयोग करने की अपील की हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं,कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!