Nexis News

रफी साहब की पुण्यतिथि पर सजी सुरों की महफिल,स्थानीय कलाकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,7अगस्त2026

महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर, अंबिकापुर में संगीत और भावनाओं से सराबोर एक यादगार संध्या का आयोजन किया गया। संगीत संघ अंबिकापुर के तत्वावधान में आयोजित “एक शाम मोहम्मद रफी के नाम” कार्यक्रम में शहर के स्थानीय गायक कलाकारों ने,रफी साहब के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से उन्हें सुरमई श्रद्धांजलि अर्पित की।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत मुख्य अतिथि रहीं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह,भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष और जिमनास्टिक क्लब के संरक्षक मृगेंद्र सिंह देव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संतोष दास सरल, फरीद बेग, राधेश्याम मानिकपुरी, ईमरान खान, अश्मि वर्मा, विमल मंदिलवार, मुकुल रावत, मेघा रावत, सुप्रिया सिन्हा सहित अनेक स्थानीय कलाकारों ने रफी साहब के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। वहीं कलाकार सुधीर सिंह राणा ने बांसुरी वादन से कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। अतिथि कलाकार गोपाल पांडे और स्वप्निल जायसवाल की प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम का संचालन मीना वर्मा और शक्ति वर्मा ने किया, जबकि संयोजन जयेश वर्मा ने संभाला। आभार प्रदर्शन संगीत संघ के अध्यक्ष संतोष दास सरल ने किया।इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा, कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा,कि शहर के गायक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से रफी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दी हैं।और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन मिलना चाहिए।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!