संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को बड़ी सौगात देते हुए,सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। वे रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा,कि सेन समाज सनातन परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा हैं। उन्होंने कहा,कि केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
🟠नया रायपुर में सेन जी महाराज के नाम पर चौक
मुख्यमंत्री ने घोषणा की,कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर नया रायपुर में चौक का नामकरण किया जाएगा। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया हैं।
🟠कर्पूरी ठाकुर को बताया समाज की प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को सेन समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पारंपरिक हुनर से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा हैं।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी सेन समाज के सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक रिकेश सेन, गौरीशंकर श्रीवास, मोना सेन सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए प्रशिक्षित युवाओं को किट भी वितरित किए।












