Nexis News

जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 11 अगस्त को,आय-व्यय समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026

जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 11 अगस्त 2026 को, दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत से जुड़े प्रशासनिक, वित्तीय और शिक्षा संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।बैठक के दौरान 1 अप्रैल 2026 से 10 अगस्त 2026 तक के आय-व्यय का अनुमोदन किया जाएगा।

इसके अलावा शिक्षा तथा अन्य संबंधित विषयों पर भी समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श होगा।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सामान्य प्रशासन समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया हैं। बैठक में जिले से जुड़े प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों पर आवश्यक निर्णय लिए जाने की संभावना हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!