Nexis News

विजन 2047 की राह पर छत्तीसगढ़ : उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर प्रदेश की मजबूत नींव

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,12अगस्त2026

छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास के नए दौर में तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। राज्य सरकार का फोकस केवल नए उद्योग स्थापित करने तक सीमित नहीं हैं,बल्कि निवेश बढ़ाने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और प्रदेश के हर क्षेत्र में औद्योगिक विकास पहुंचाने पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में निवेश-अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा हैं।बीते ढाई वर्षों में प्रदेश को 264 औद्योगिक परियोजनाओं से करीब 8.22 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 154 परियोजनाएं निर्माण, भूमि आवंटन अथवा उत्पादन के चरण तक पहुंच चुकी हैं। इसी अवधि में 3,009 नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुईं, जिनसे 50,807 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला हैं।राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत विनिर्माण इकाइयों को 100 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र को 150 प्रतिशत तक वित्तीय प्रोत्साहन दिया जा रहा हैं। टेक्सटाइल, गारमेंट, लॉजिस्टिक्स, फार्मा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा हैं।

🟠नवा रायपुर में टेक्सटाइल पार्क से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

नवा रायपुर में आधुनिक टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जा रहा हैं। 25 जून को इसकी पहली यूनिट का भूमिपूजन किया गया। तमिलनाडु की स्विफ्ट टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड करीब 235 करोड़ रुपये के निवेश से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही हैं। इससे लगभग 4,650 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना हैं।

🟠निवेशकों के लिए आसान हुई उद्योग स्थापना की प्रक्रिया

राज्य सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को प्राथमिकता देते हुए,150 से अधिक सेवाओं वाला सिंगल विंडो सिस्टम, एआई आधारित सुविधाएं और 500 से अधिक प्रशासनिक सुधार किए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जा रहा हैं,ताकि निवेशकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।सरकार का लक्ष्य निवेश को तेजी से धरातल पर उतारने के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हैं। बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक विस्तार, कौशल विकास, स्टार्टअप, एमएसएमई और नवाचार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं।विजन 2047 की दिशा में छत्तीसगढ़ का औद्योगिक अभियान आर्थिक विकास के साथ रोजगार, नवाचार और समावेशी विकास की मजबूत नींव तैयार कर रहा हैं। बढ़ते निवेश और नई औद्योगिक परियोजनाओं के साथ प्रदेश आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!