न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,12अगस्त2026
नवागढ़ स्थित महामाया मंदिर के पास आग से झुलसे एक व्यक्ति की सूचना मिलते ही,सरगुजा डॉयल-112 टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए,उसे समय पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल,अंबिकापुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने पीड़ित का उपचार शुरू किया।11 अगस्त को रायपुर स्थित सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सरगुजा डॉयल-112 टीम को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम में, तैनात प्रधान आरक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी और महिला आरक्षक मनीषा द्विवेदी ने मामले की लगातार मॉनिटरिंग की और 108 एंबुलेंस सेवा से समन्वय स्थापित किया।मौके पर तैनात आरक्षक सुशील खेस और चालक पेंटेश्वर ने भी बिना समय गंवाए पीड़ित को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पीड़ित को उसके परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।यह पूरी कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं डॉयल-112 नोडल अधिकारी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। डॉयल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय से आपात स्थिति में पीड़ित को समय पर उपचार मिल सका।सरगुजा पुलिस की यह कार्रवाई तत्परता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण बनी हैं। आपात स्थिति में डॉयल-112 टीम की सक्रियता ने एक बार फिर पुलिस की सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को सामने रखा।












