Nexis News

अंबिकापुर में होगा ‘अग्र महाकुंभ 2026’ का भव्य आयोजन,सेवा,शक्ति और सामर्थ्य का दिखेगा संगम

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,12अगस्त2026

अग्रवाल सभा अंबिकापुर की मेजबानी में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ‘अग्र महाकुंभ 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। सामाजिक एकजुटता, सेवा भावना और संगठन की मजबूती को समर्पित इस आयोजन की थीम ‘सेवा, शक्ति और सामर्थ्य का संगम’ रखी गई हैं।अग्र महाकुंभ में प्रदेशभर से अग्रवाल समाज के प्रबुद्धजन, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा वर्ग शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजकों का उद्देश्य इस महाकुंभ के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाना और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देना हैं।🟠दशम अग्र अलंकरण समारोह होगा मुख्य आकर्षण

अग्र महाकुंभ 2026 का सबसे खास आकर्षण ‘दशम अग्र अलंकरण समारोह’ होगा। इस समारोह में समाज के लिए उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

🟠युवाओं की भी रहेगी अहम भागीदारी

आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों के साथ युवा वर्ग की भी विशेष सहभागिता रहेगी। सेवा कार्यों, सामाजिक संगठन और समाज के विकास को लेकर विचार-विमर्श के साथ नई पीढ़ी को समाज की गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा।अग्रवाल सभा अंबिकापुर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी हुई हैं। आयोजकों का कहना हैं,कि ‘अग्र महाकुंभ 2026’ सामाजिक एकता, सेवा और संगठन की शक्ति का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!