अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,12अगस्त2026
ग्राम महावीरगंज में प्लांट से निकलकर नदी में प्रवाहित हो रहे,पानी को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया हैं। ग्रामीणों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर जल विशेषज्ञों की टीम ने प्लांट और आसपास के क्षेत्रों से पानी के नमूने एकत्र किए हैं।
🟠ग्रामीणों ने जताई थी स्वास्थ्य और पशुओं को नुकसान की आशंका
विकासखंड रामचन्द्रपुर के ग्राम महावीरगंज के ग्रामीणों ने प्लांट से निकलने वाले पानी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों का कहना था,कि प्लांट का पानी नदी में प्रवाहित होने से परेशानी हो रही हैं। उन्होंने पानी के कारण लोगों के बीमार होने, मवेशियों को नुकसान पहुंचने और चर्म रोग जैसी समस्याओं की आशंका भी जताई थी।
🟠जिला जल प्रयोगशाला में हो रही जांच
शिकायत के बाद कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड बलरामपुर के कार्यपालन अभियंता को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के पालन में जल विशेषज्ञ टीम ने संबंधित विभागीय अमले के साथ प्लांट और आसपास के क्षेत्रों से पानी के सैंपल लिए।कार्यपालन अभियंता के अनुसार, सभी नमूनों की जिला जल प्रयोगशाला में वैज्ञानिक जांच की जा रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित जल के नमूने राज्य स्तरीय विशेषज्ञ प्रयोगशाला में भी परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












