Nexis News

उत्तर प्रदेश बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 भैंस बरामद,मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,12अगस्त2026

थाना बसंतपुर पुलिस ने मवेशियों को कथित रूप से, क्रूरतापूर्वक हांककर उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जाने के मामले में,कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण निवारण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत कार्रवाई की हैं।पुलिस के अनुसार,यह मामला अपराध क्रमांक 128/2026 से संबंधित हैं। मामले में पुलिस ने पहले ही 5 भैंसों को बरामद कर जब्त किया था। पूछताछ और विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अब दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

🟠मुखबिर की सूचना पर 5 भैंस बरामद

पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी,कि कुछ लोगों द्वारा 5 भैंसों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए उत्तर प्रदेश स्थित बूचड़खाने ले जाया जा रहा हैं।सूचना पर थाना बसंतपुर पुलिस टीम ने गवाहों और स्टाफ के साथ घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान 5 मवेशियों को बरामद कर जब्त किया गया। मामले में एक आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

🟠पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपियों के नाम

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान मवेशियों को हांककर ले जाने में सद्दाम खान,निवासी पोखरा, थाना बभनी,उत्तर प्रदेश की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।विवेचना के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मवेशियों को खरीदने और अपने घर में रखने में नंदलाल गोंड, निवासी बहुलापाठ, थाना बसंतपुर की भूमिका थी।

🟠दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए,सद्दाम खान (32 वर्ष), पिता इब्राहिम खान, निवासी पोखरा थाना बभनी, उत्तर प्रदेश को 12 अगस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मवेशियों को हांककर ले जाने तथा नंदलाल गोंड द्वारा मवेशियों को खरीदकर अपने घर में रखने की जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त अपराध साक्ष्य पाए जाने के बाद सद्दाम खान और नंदलाल गोंड (27 वर्ष), पिता उदित, निवासी बहुलापाठ थाना बसंतपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

🟠पुलिस की विवेचना जारी

बसंतपुर पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना जारी हैं। पुलिस मवेशियों की तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!