Nexis News

अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना, बाल्टीजोर नाले पर पुल निर्माण की घोषणा

न्यूज डेस्क,गरियाबंद,छत्तीसगढ़,24जुलाई2026

गरियाबंद जिले के अमलीपदर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा महापर्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने, अमलीपदर की रथयात्रा को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा,कि भगवान जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और लोककल्याण का संदेश देते हैं।🟠रथयात्रा हमारी संस्कृति और आस्था की अमूल्य धरोहर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान हैं। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति इस परंपरा की जीवंतता और सामाजिक एकता का प्रमाण हैं।

🟠महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बनी महतारी वंदन योजना

मुख्यमंत्री ने कहा,कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर माह पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जा रही हैं। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा,कि महिलाओं का सशक्तिकरण विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव हैं।

🟠बिजली बिल समाधान योजना की अवधि सितंबर तक बढ़ी

मुख्यमंत्री ने घोषणा की,कि आम उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए,मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की अवधि जून से बढ़ाकर सितंबर 2026 तक कर दी गई हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

🟠बाल्टीजोर नाले पर बनेगा पुल

क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए, मुख्यमंत्री ने बाल्टीजोर नाले पर पुल निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा,कि पुल बनने से ग्रामीणों को पूरे वर्ष सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी।

🟠42 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि राज्य सरकार सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया,कि अब तक 42 हजार से अधिक जनशिकायतों का निराकरण किया जा चुका हैं,और वे स्वयं प्रतिदिन शिकायतों की समीक्षा करते हैं।

🟠बच्चों के साथ सेल्फी,आत्मीय संवाद बना आकर्षण

रथयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रोककर सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की तथा उनके आग्रह पर बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय व्यवहार लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।

🟠हजारों श्रद्धालुओं ने लिया रथयात्रा महापर्व का आशीर्वाद

भक्ति गीतों, जयघोष और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच अमलीपदर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजिम विधायक रोहित साहू, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन महाराज, कलेक्टर बी.एस. उईके, एसपी वेदव्रत सिरमौर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!