संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,5अगस्त2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 97 गांवों में विद्युत विस्तार कार्य को स्वीकृति मिली हैं।करीब 11.62 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत इस परियोजना के माध्यम से सूरजपुर जिले के दूरस्थ गांवों और जनजातीय बस्तियों तक बिजली पहुंचाई जाएगी, जिससे हजारों ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
🟠तीन विकासखंडों के 230 से अधिक मोहल्लों तक पहुंचेगी बिजली
राज्य शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के तहत—
🔸️भैयाथान विकासखंड के 36 गांवों के लगभग 109 मोहल्लों/पारों में विद्युत विस्तार होगा।
🔸️ओड़गी विकासखंड के 32 गांवों के लगभग 68 मोहल्लों/पारों को बिजली सुविधा मिलेगी।
🔸️सूरजपुर विकासखंड के 29 गांवों के लगभग 53 मोहल्लों/पारों में विद्युत नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।इन कार्यों से लंबे समय से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
🟠शिक्षा, खेती और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
बिजली पहुंचने से गांवों में बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्य, कृषि आधारित गतिविधियों, छोटे उद्योग और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। इससे जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
🟠”विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता” : लक्ष्मी राजवाड़े
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा,कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य विकास की रोशनी को अंतिम छोर तक पहुंचाना हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा,कि यह स्वीकृति भटगांव विधानसभा के विकास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।उन्होंने कहा,कि हर घर और हर आंगन तक बिजली पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इससे ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और जनजातीय क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं साकार होंगी।












