संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6अगस्त2026
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप-निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के बाद, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भ्रामक जानकारियों का खंडन किया हैं।आयोग ने स्पष्ट किया,कि 4 अगस्त 2026 को घोषित परिणाम में अभ्यर्थियों के वही नाम प्रकाशित किए गए हैं,जो उन्होंने स्वयं ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज कर अंतिम रूप से सबमिट किए थे।
🟠सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं भ्रामक जानकारियां
आयोग के अनुसार, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर कुछ अभ्यर्थियों के नामों को लेकर रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाकर उनका उपहास उड़ाया जा रहा हैं,तथा भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।CGPSC ने इन सभी दावों को भ्रामक, तथ्यहीन और निराधार बताया हैं।
🟠एडमिट कार्ड और दस्तावेजों में भी यही नाम थे
आयोग ने बताया,कि जिन नामों के साथ परीक्षा परिणाम जारी किया गया हैं,वही नाम अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन, एडमिट कार्ड, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) और प्रारंभिक लिखित परीक्षा में भी दर्ज थे।
🟠केवल आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा
CGPSC के अवर सचिव ने अभ्यर्थियों और आम जनता से अपील की हैं,कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी असत्य, भ्रामक या तथ्यहीन जानकारी पर विश्वास न करें।परीक्षा से जुड़ी किसी भी अधिकृत सूचना के लिए केवल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें।












