Nexis News

समाज की एकजुटता ही सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति : मंत्री राजेश अग्रवाल

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,7अगस्त2026

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में,आयोजित रजवार समाज की बैठक एवं सम्मान समारोह में शामिल होकर समाज के वरिष्ठजनों, माताओं, बहनों और युवाओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान समाज की ओर से उनका पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

🟠एकजुटता, शिक्षा और सहयोग से होगा समाज का विकास

बैठक को संबोधित करते हुए,मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकजुटता, शिक्षा और आपसी सहयोग होती हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और सामाजिक नेतृत्व में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा,कि नई पीढ़ी को वरिष्ठजनों के अनुभवों से सीख लेकर समाज को मजबूत बनाना चाहिए।

🟠हर वर्ग के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाज से जुड़े जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।

🟠रजवार समाज के योगदान की सराहना

राजेश अग्रवाल ने कहा,कि रजवार समाज का छत्तीसगढ़ के सामाजिक विकास, सांस्कृतिक विरासत और जनसेवा में योगदान प्रेरणादायी रहा हैं। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों का सम्मान करते हुए उनके स्नेह और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

🟠युवाओं और महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

सम्मेलन में समाज के प्रतिनिधियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सहयोग तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। अंत में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!