सड़कों के रखरखाव में लापरवाही पर ठेकेदारों की खैर नहीं,बैंक गारंटी होगी राजसात,ब्लैकलिस्ट करने की भी तैयारी,PWD सचिव ने 4 जिलों में किया औचक निरीक्षण

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21नवंबर2026

छत्तीसगढ़ में सड़कों और सरकारी निर्माण कार्यों की, गुणवत्ता को लेकर लोक निर्माण विभाग ने सख्त रुख अपनाया हैं। निर्माण कार्यों में देरी और सड़कों के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर अब कार्रवाई की तैयारी हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने लगातार दो दिनों तक जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का दौरा कर विभिन्न निर्माण एवं संधारण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां काम में लापरवाही और धीमी प्रगति मिली,वहां संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने, बैंक गारंटी राजसात करने और सुधार नहीं होने पर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए।सचिव ने स्पष्ट किया, कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए।

🟠चार जिलों में सड़कों और निर्माण कार्यों की खुली पोल, मौके पर ही दिए निर्देश

दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान सचिव श्री बंसल ने जशपुर, मनोरा, सन्ना, बगीचा, कांसाबेल, बागबहार, कोतबा, लुड़ेग, सीतापुर, पत्थलगांव, मैनपाट, दरिमा, राजपुर, प्रतापपुर, भैयाथान और सूरजपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने सड़कों की स्थिति, पुल-पुलियों, कॉलेज भवनों, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, एयरपोर्ट और अन्य सरकारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ विभाग के प्रमुख अभियंता व्ही.के. भतपहरी, अंबिकापुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता के.पी. संत, अधीक्षण अभियंता आर.एस. तोमर सहित संबंधित संभागों के कार्यपालन अभियंता,अनुविभागीय अधिकारी और ठेकेदार मौजूद रहे।निरीक्षण में सचिव ने अधिकारियों को दो टूक कहा,कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। ठेकेदार अनुबंध के अनुसार काम करें और सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी पूरी गंभीरता से निभाएं।🟠सड़क का रखरखाव नहीं किया तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त

सरगुजा जिले में दरिमा-मैनपाट और बरियो-धौरपुर मार्ग के,निरीक्षण के दौरान संधारण अवधि में ठेकेदारों द्वारा समुचित रखरखाव नहीं किए जाने की स्थिति सामने आई। इस पर सचिव बंसल ने दोनों मार्गों के ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने के संबंध में नियमानुसार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया,कि यदि ठेकेदार संधारण कार्यों में लापरवाही जारी रखते हैं तो उनके विरुद्ध ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जाए।दरिमा-मैनपाट मार्ग पर रिटेनिंग वॉल, पुल-पुलियों और गार्डवॉल की पेंटिंग कराने के निर्देश भी दिए गए। वहीं सोनतराई-मैनपाट मार्ग पर कमलेश्वरपुर थाना चौक से कैंप नंबर-2 मंदिर तक 1.20 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाने के लिए संशोधित प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव भेजने को कहा गया।

🟠कॉलेज निर्माण के लिए तय की डेडलाइन, मेडिकल कॉलेज के ठेकेदार को नोटिस

कमलेश्वरपुर में निर्माणाधीन कॉलेज भवन का निरीक्षण करते हुए सचिव ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 दिसंबर तक भूतल के 50 प्रतिशत स्लैब की ढलाई और 15 जनवरी 2027 तक पूरे भूतल के स्लैब का निर्माण पूरा करने की समय-सीमा तय की।कॉलेज निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का सीमांकन कराने और अवैध कब्जा मिलने पर कलेक्टर से समन्वय कर उसे हटाने की कार्रवाई करने को कहा। साथ ही भवन परिसर में टाटा वायरॉन फेंसिंग कराने के निर्देश दिए।वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण में धीमी प्रगति पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सचिव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अनुभवी अभियंता की नियुक्ति करने को कहा।निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उप अभियंता को प्रतिदिन,अनुविभागीय अधिकारी को प्रत्येक दो दिन में एक बार और अधीक्षण अभियंता तथा मुख्य अभियंता को हर 30 दिन में निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। कार्यपालन अभियंता को भी नियमित निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई।🟠दरिमा एयरपोर्ट की सड़क होगी दुरुस्त, सुरक्षा मानकों के अनुरूप बनेगी बाउंड्रीवॉल

दरिमा एयरपोर्ट के निरीक्षण के दौरान सचिव ने टर्मिनल भवन के सामने सड़क की रि-कारपेटिंग कराने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए,बीसीएएस (BCAS) के निर्धारित मानकों के अनुरूप बाउंड्रीवॉल निर्माण का प्रस्ताव भेजने को कहा।

🟠उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में घास और खरपतवार की कटाई तत्काल शुरू कराने के निर्देश भी दिए।

लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय भवन और परिसर का निरीक्षण करते हुए,उन्होंने साफ-सफाई, छत की मरम्मत, घास-फूस हटाने और विभागीय परिसंपत्तियों के नियमित रखरखाव पर जोर दिया। कार्यालय परिसर में बाउंड्रीवॉल, शेड निर्माण, सरकारी क्वार्टरों की मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था के लिए प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

🟠सूरजपुर में सड़क पर तत्काल शुरू होगा डामरीकरण, जून 2027 तक पूरा होगा निर्माण

सूरजपुर जिले में सचिव बंसल ने बिशुनपुर-सूरजपुर-ओड़गी मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क पर डामरीकरण का काम तत्काल शुरू करने और उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।इसके अलावा 27 किलोमीटर लंबे तारा-प्रेमनगर-रामानुजनगर-कृष्णपुर मार्ग की प्रगति की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार ने बताया कि करीब 10 किलोमीटर सड़क पर डब्ल्यूएमएम का काम पूरा हो चुका हैं। बैच मिक्स प्लांट भी स्थापित कर दिया गया हैं,और अगले तीन-चार दिनों में प्लांट का कैलिब्रेशन सहित जरूरी कार्य पूरा कर डामरीकरण शुरू कर दिया जाएगा।ठेकेदार ने जून 2027 तक अनुबंध के सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन दिया। इस पर सचिव ने जल्द डामरीकरण शुरू करने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने सूरजपुर कलेक्टर बंगले में,अतिरिक्त कक्ष निर्माण, सूरजपुर ऑडिटोरियम के मरम्मत कार्य और जिले के अन्य निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की।

🟠89 करोड़ रुपये से बने राजपुर-प्रतापपुर मार्ग का भी किया निरीक्षण

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सचिव ने केंद्रीय सड़क निधि (CRF) योजना के तहत उन्नयन और मजबूतीकरण किए गए राजपुर-प्रतापपुर मार्ग का निरीक्षण किया।29.20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का इसी वर्ष जनवरी में 89 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से उन्नयन एवं मजबूतीकरण किया गया हैं। फिलहाल यह सड़क पांच वर्ष की परफॉर्मेंस गारंटी अवधि में हैं।सचिव ने सड़क की मौजूदा स्थिति और रखरखाव व्यवस्था का जायजा लेते हुए,संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी और समय पर संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

🟠PWD सचिव का सख्त संदेश: गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरे हों सभी काम

दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट संदेश दिया, कि सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सड़क निर्माण के बाद उसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी पूरी गंभीरता से निभानी होगी।लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई, बैंक गारंटी राजसात करने और जरूरत पड़ने पर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।इस कार्रवाई और निरीक्षण का उद्देश्य चारों जिलों में चल रहे,विकास कार्यों की गुणवत्ता सुधारना, निर्माण में होने वाली देरी रोकना और आम लोगों को बेहतर सड़क एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें